रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला परिषद बोकारो की अध्यक्षा सुनिता देवी ने जिला उपायुक्त को जिले में अधिषठापित मोबाइल टावर के पूर्ण रूप से घेराबंदी कर सुरक्षित करने की मांग की है।
ज़िप अध्यक्षा ने उपायुक्त को पत्र भेजकर कहा कि आए दिन देखा जा रहा है कि युवक-युवतियां टावर में चढ़कर परिवार सहित प्रशासन को परेशान कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक रूप से माहौल भी खराब हो रहा है। इससे नवयुवक वर्ग के बीच नकारात्मक सोंच उत्पन्न हो रही है, इसलिए मोबाइल टावर कंपनियों के साथ अनुमंडल स्तर पर बैठक कर सभी मोबाइल टावरों को पूर्ण रूप से घेराबंदी कर सुरक्षित करने का काम किया जाए, ताकि इस तरह का पुनरावृति बोकारो जिला में ना हो। बेवजह प्रशासन एवं ग्रामीण रहिवासियों का समय बेफिजूल में ना लगे, साथ ही ग्रामीणों में अफवाह का माहौल न बने।
![]()













Leave a Reply