Advertisement

सीएसआर मद से 16 दिव्यांगजनों को दिया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला प्रशासन बोकारो द्वारा 24 जून को समाहरणालय परिसर में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के चयनित 16 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैटरी चालित ट्राई साइकिल से लाभुकों की आवाजाही आसान होगी तथा वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र जनों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वितरण कार्यक्रम में लाभुकों को ट्राई साइकिल के सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव संबंधी जानकारी भी दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, बीपीएससीएल सीईओ सुधीर कुमार व्यास तथा प्रभारी पदाधिकारी सीएसआर सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार उपस्थित थे। लाभुकों ने ट्राई साइकिल प्राप्त कर खुशी जताई और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *