Advertisement

हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा छाताबाद में विधि-विधान से वार्षिक पूजा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में कतरास हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा छाताबाद 5 नंबर मे 23 जून को प्रसिद्ध सोलह आना ग्रामीण वार्षिक पूजा पूरे विधि-विधान से आयोजित किया गया।

बताया जाता है कि यह अनुष्ठान यह पिछले चार दशकों से लगातार हाड़ी समाज छाताबाद ग्राम शाखा के लगभग 60 – 65 घरों के ग्रामीणों के अगुवाई व सहयोग से वार्षिक उत्सव धुमधाम से मनाया जाता है। यह पूजा सन 1983 से प्रांरभ हुई, ओर युहीं पिढ़ी दर पिढ़ी से चलता आ रहा है।

ऐसा माना जाता है, कि इस वार्षिक पूजा से ग्रामीणों का हर दु:ख व विपदा माँ सोलाआना हर लेती है और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष बीते 21 जून को हटिया खरिदारी एवं 22 जून को संजोत नहाय-खाय के बाद 23 जून को निर्जला उपवास रखकर पूजा-अर्चना तथा दिन के 3:30 बजें सुर्य अस्त के पूर्व पाठा बली एवं रात्री मे पारण के साथ संपन्न हो गया।

पूजा के मुख्य पुजारी सह ग्राम अध्यक्ष दिनानाथ हाड़ी, राहुल हाड़ी, पूजा व्यवस्थापक सह धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी, पूजारी मेहंदी हाड़ी, सुनील हाड़ी, अनील हाड़ी, मोहन हाड़ी, बब्लू हाड़ी व मंदिर फूलधरियां रंजीत हाड़ी, शंकर हाड़ी एवं सेवादार रतन हाड़ी, राजेश हाड़ी, विजय हाड़ी, गोपाल हाड़ी, भोला हाड़ी, मेघलाल हाड़ी, रवि हाड़ी, शीबू हाड़ी, पिन्कू हाड़ी, टिंकू हाड़ी, गंगा हाड़ी, राजा हाड़ी, सागर, बंंटी, अर्जुन, विशाल, कृष्णा, ओम, उत्तम, सरवन, अनिवेश, वरूण, सूरज, विकास, शिबा, रेशम, आकाश, बादल, कृष्ण, गुड्डू, महावीर, पियुष , विकास, सौरव, बाबू, अमित, अनुकूल कुमार, शुभ, नीतीश, सामड़, कारू, रधू ,मोदी, पुतुल देवी, लक्ष्मी देवी, सुनैयना देवी, माया देवी, धनी देवी, सीता देवी, गुड़ियाँ देवी, मालती देवी, चौपली देवी, आरती देवी के आलावें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण व श्रद्धालु शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *