राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 23 जून को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया बस्ती में डायरिया जागरूकता कैम्प सह सामान्य स्वास्थ्य की जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डायरिया से बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को ओआरएस की पैकेट दी गई। शिविर में स्कूली छात्राओं को खून की कमी एवं इससे होने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही आयरन की सिरप भी स्कूल में बच्चों के बीच बांटी गई। इसके अलावा विटामिन, कान की दवाई, मेट्रोनिडाजॉल टेबलेट, एवं अन्य दवाईयां भी स्कूल के बच्चों को नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ रितंकर चक्रब्रती, एमडी कलीम अंसारी, गौतम मंडल, सीएसआर की ओर से भैरव महतो, विकास कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply