रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में 23 जून को 11वीं कक्षा के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और ज्ञान तभी सार्थक हैं, जब उनका उपयोग लोकहित, समाजहित और राष्ट्रहित में हो। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए लक्ष्य पर केंद्रित रहने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मेहनत, अनुशासन और निरंतरता को सफलता की कुंजी बताया। वहीं करियर काउंसलर विकास कुमार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और अनुशासन को विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी बताया। इस अवसर पर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के नेशनल टॉपर आदित्य मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
![]()













Leave a Reply