Advertisement

मुख्यमंत्री के खानपुर आगमन पर माले नेता ने मीडिया के माध्यम से पूछा 11 सवाल

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संकट एवं बंद उद्योगों को चालू करने की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जिला के हद में खानपुर आगमन पर भाकपा माले नेता ने मीडिया के माध्यम से 11 सवाल पुछे है।

भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 23 जून को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समस्तीपुर जिला के हद में खानपुर आगमन के अवसर पर जनसरोकारों से जुड़े सवाल एवं मांगें प्रस्तुत की गयी है, जिसमें समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में बढ़ती हत्या, लूट, डकैती, छिनतई, बलात्कार एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी?

ताजपुर थाना संजीव सहनी हत्याकांड संख्या 98/26, महिला थाना फतेहपुर नाबालिग दुष्कर्म कांड संख्या 61/26 समेत तमाम संगीन कांडों के अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बहाल करने की गारंटी देना, राज्य में विकास योजनाओं, विशेषकर आवास योजना, मनरेगा, पंचायत एवं प्रखंड स्तर की योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी एवं अफसरशाही पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करना, जिले में लगभग 60 हजार सहित बिहार में बड़ी संख्या में रद्द किए गए राशन कार्डों को पुनर्बहाल करने तथा पात्र गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने, जिला में मनरेगा योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार की जांच कराई कराने, साथ ही योजना को प्रभावी ढंग से पुनर्बहाल कर वर्ष में 200 दिनों का रोजगार तथा मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, लंबे समय से बंद दूधपुरा हवाई अड्डा को चालू कर इसके विकास हेतु आवश्यक बजटीय प्रावधान करने, समस्तीपुर की बंद चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल सहित जिले के अन्य उद्योगों को पुनः चालू कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, जिला के हद में मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल के विकास, विस्तार एवं निरंतर संचालन की सरकारी गारंटी देने, राज्य के किसानों को मुफ्त या रियायती दर पर खाद, बीज, सिंचाई, बिजली एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराने तथा फसलों के लिए लाभकारी समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनवितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मियों की नियुक्ति करने, जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा एवं अनुमंडल का दर्जा देने, कर्पूरी ग्राम-ताजपुर- पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, मुक्तापुर- कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी एवं निर्माण कार्य शुरू कराने, पूर्व शिलान्यासित मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कराने, अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण को मंजूरी दिलाने की पहल करने की मांग शामिल है। माले नेता सिंह द्वारा कहा गया कि उपर्युक्त मांगों पर अविलंब कार्रवाई कर समस्तीपुर जिले की जनता को राहत प्रदान की जाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *