Advertisement

राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा माले ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सम्मेलन को माले के कॉ दीपंकर, राजद के तेजस्वी व् इंडिया एलांयस के नेता करेंगे संबोधित

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 16 से 18 मई तक दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय प्रेक्षागृह में भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर 12 मई को भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में सधन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ताजपुर बाजार क्षेत्र के नीम चौक से अस्पताल चौक तक कोष संग्रह, जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया। माले कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा एवं बैनर के साथ आमजनों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान माले नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में आम जनता से जुड़े मुद्दो यथा महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों-मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। माले नेताओं ने आम रहिवासियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान माले कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के समर्थन में नारे लगाए तथा आम जनों से सहयोग और समर्थन मांगा। मौके पर पार्टी के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो. एजाज, मो. रहमान, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, चांद बाबू समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन के खुला मंच में भाकपा माले के केंद्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य सहित बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव समेत इंडिया एलांयस के कई नेता शामिल होकर संबोधित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *