प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में संचालित विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट की द्वितीय स्थापना दिवस 12 मई को स्थानीय बगीचा स्थित शाखा कार्यालय में मनाया गया। अध्यक्षता आनंद रजवार उर्फ सोखाबाबा ने की।

इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। अध्यक्षता कर रहे आनंद रजवार (सोखाबाबा) सहित अन्य महिला, पुरुष सदस्यों ने क्रमवार पुष्प अर्पित किए। कहा गया कि इस ट्रस्ट के माध्यम से निसहाय, विधवा व आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहिवासियों की हर संभव मदद की जाती है।सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी ट्रस्ट हमेशा तैयार रहता है। मौके पर गीता देवी, डेगेश्वरी देवी, गीता देवी, बालिका देवी, सुकरी देवी, कमली देवी, पार्वती देवी, मानवी कुमारी, कुंदन राज, सहोदरी, भानु, शांति देवी, गीता, कल्याणी, शीतली, स्वाति कुमारी, बुलवा, सावित्री,भूमि कुमारी व अन्य कई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply