प्यासे को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य-शैलेश प्रसाद
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी के एसडीओसीएम परियोजना (कल्याणी) स्थित चेक पोस्ट के समीप बढ़ती गर्मी के मौसम को देखते हुए 24 अप्रैल को शुद्ध पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने फीता काट किया। प्याऊ में सीसीएल के कर्मियों, राहगीरों और आमजन के लिए चना गुड़ की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रशाद ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और स्थानीय रहिवासी प्यासे जन को शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। कहा कि प्याऊ की व्यवस्था कोल इंडिया के सामाजिक सरोकार और जन कल्याण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों और स्थानीय रहिवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और इसके उचित रख-रखाव में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद प्याऊ का उपयोग कर सकें।

प्रबंधक एचआर तौकीर आलम कहा कि प्रबंधन मजदूरों की सुख-सुविधा और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि कल्याणी परियोजना में प्याऊ की स्थापना से गर्मी के मौसम में मजदूरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। कहा में खदानों में उत्पादन के साथ-साथ मजदूरों की सुरक्षा और काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करना प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में परियोजना के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के प्रतिनिधि और डीओ होल्डर, ट्रांसपोर्टर सहित दर्जनों स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply