एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने अपने गोपनीय कार्यालय कक्ष में 24 अप्रैल को जिला के हद में गुरगुरी, राधागांव स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम तक सड़क निर्माण के संबंध में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी झा ने जिला योजना पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चास, ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) के कार्यपालक अभियंता एवं संस्था के सदस्यों को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीसी ने कहा कि संबंधित सभी अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करें तथा विस्तृत प्रतिवेदन सात दिनों में समर्पित करें, ताकि आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा, अंचलाधिकारी राम सेवक राम, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, संस्था के प्रतिनिधि विनोद कुमार, रितिका एवं माधवी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply