रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा। विद्यालय में शिक्षक की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में पीएमश्री कसमार के कुणाल कुमार प्रजापति ने 464 (92.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके पिता संजय कुमार प्रजापति एवं माता आशा देवी हैं।
वहीं विद्यालय के छात्र विनय कुमार ने 444 (88.80 प्रतिशत) अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके पिता सुरेन्द्र महतो एवं माता तानेश्वरी देवी हैं। इसी क्रम में चंद्रशेखर महतो ने 440 (88 प्रतिशत) अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके पिता शिवचरण महतो एवं माता सीता देवी हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस शानदार परिणाम ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।
![]()













Leave a Reply