Advertisement

झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर बोकारो प्रशासन पूरी तरह तैयार-डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के कुल 51 परीक्षा केंद्रों पर 22,404 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी तथा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन फ्रिस्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि परीक्षा से संबंधित निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि बोकारो की छवि पर कोई आंच न आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *