दिव्यांग बच्चे के नामांकन के लिए पुर्व जिप सदस्य द्वारा किया गया पहल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला के हद में बालीडीह गांव की सामाजिक कार्यकर्ता माईदी मार्डी (मुर्मू) द्वारा दूरभाष पर सूचना पाकर पोटका प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल ने गंभीरता दिखाई। वे 17 जनवरी को बालीडीह गांव पंहुचे और एक बच्ची व एक बच्चे की स्कूल में नामांकन संबंधी हो रही परेशानी को गंभीरता से सुनी।
बता दें कि, लगभग आठ वर्षीय असहाय बच्ची को नेताजी सुभाषचंद्र आवासीय विद्यालय में नामांकन एवं ग्यारह वर्षीय दिमागी दिव्यांग साहिल टुडू का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवा कर समुचित लाभ दिलवाने का पूर्व पार्षद ने आश्वासन दिया है।
बताया जाता है कि पोटका प्रखंड के हद में चांदपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता माईदी मुर्मू द्वारा अपने पूर्व जिप सदस्य करुणा मय मंडल को दूरभाष पर अपने पंचायत के बालीडीह गांव के जन समस्याओं को लेकर सहयोग करने की अपील की गई। जिसके तहत मंडल बालीडीह गांव पंहुच कर ग्रामीणों से मिल कर समस्याएं सुनी।
विशेष कर दो समस्याएं सामने आई, जिसमें रितिका मार्डी जिसके पिता के देहांत के बाद मां भी छोड़कर कहीं चली गई है। वह वर्तमान में अपने बुआ के घर में लालित पालित हो रही है। वर्ग दो से इस वर्ष तीन में जायेगी। वहीं साहिल टुडू के एक ओर आंखों की समस्याएं है तो दूसरी ओर दिमागी समस्याएं भी है, साथ में उसमें हकलापन भी है। उपस्थित ग्रामीणों ने मंडल के समक्ष दोनों बच्चों की समस्याएं रखी। मंडल द्वारा दोनों समस्याओं के समाधान हेतु समुचित प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य मंडल के साथ शिक्षक तारा पद गोप आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply