Advertisement

एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में चिन्मय विद्यालय का बोकारो जिला में प्रथम व् राज्य में छठा स्थान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देशभर के 3043 स्कूलों में किए गए सर्वे के बाद प्रतिष्ठित पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी स्कूल रैंकिंग में चिन्मय विद्यालय बोकारो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर 101वीं रैंक प्राप्त करते हुए बोकारो जिले में पहला और झारखंड राज्य में छठा स्थान हासिल किया है।

संस्कार युक्त शिक्षा, कड़ा अनुशासन, 10वीं व् 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम तथा विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह रही है।

उल्लेखनीय है कि चिन्मय विद्यालय को झारखंड-बिहार क्षेत्र में नाबेट द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के लिए एक्रीडिटेशन प्राप्त है और यह झारखंड का पहला व एकमात्र नाबेट एक्रीडिटेड विद्यालय है। इसी कारण देश के कई राज्यों से छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और प्रबंधन में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे टीम वर्क, मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का परिणाम बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *