प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अतिथि भवन में 13 जनवरी को बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोशिएशन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसोशिएशन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गोमिया जोन के अध्यक्ष रणजीत कुमार प्रजापति ने की। मंच संचालन अनूप कुमार सिन्हा ने किया।
मालूम हो कि बोकारो जिला को ग्यारह जोन में बांटा गया है। नव वर्ष के मौके पर मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गीत संगीत के साथ आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो जिला के ग्यारह जोन के सभी डेकोरेटर्स पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के साथ हर परिस्थिति में हमारे डेकोरेटर्स साथी सुख, दु:ख में खड़े होकर सहयोग करते हैं। महासचिव अनूप कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज और प्राकृति के प्रति भी हमारा एसोशिएशन सजग रहती है। समय समय पर रक्त दान शिविर लगा कर तथा प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और संवारने का कार्य करते है।
मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष समरेश कुमार, बसन्त कुमार जायसवाल, गौतम कुमार जयसवाल, दिलीप कुमार प्रजापति, संतोष श्रीवास्तव, शेखर सिंह, लालदेव रविदास, अजीत कुमार सिन्हा, बीटू कुमार प्रजापति, उत्तम जयसवाल सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply