Advertisement

रेल पटरी में बैठकर मोबाइल में गाना सुन रहे युवक मालगाड़ी के चपेट में आने से घायल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल रेलवे गेट के समीप 13 जनवरी को मालगाड़ी के चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक कृष्णा भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना 13 जनवरी की दोपहर लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है। घायल युवक बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप झोपड़पट्टी कॉलोनी का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया रेलवे पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की। घटना के बाद घायल के परिजन ने उसे इलाज हेतु डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि घायल युवक का एक पैर कट कर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सर में भी चोट आई है। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि घायल युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रेलवे पटरी में बैठ कर ब्लू टूथ के जरिए मोबाइल से गाना सुन रहा था। इसी बीच मालगाड़ी ट्रेन आ गई। अन्य दोनों युवक किसी तरह बच गए, परन्तु कृष्णा भुईयां माल गाड़ी ट्रेन के चपेट में आकर घायल हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *