Advertisement

मजदूर का बेटा संजीत अंचल निरीक्षक बनकर किया गांव का नाम रोशन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। मन में यदि मजबूत इरादे हो तो उसे कोई आंधी नहीं रोक सकता है। इसे सच कर दिखाया है झारखंड के छोटे से गांव सखिया के मजदूर का बेटा संजीत कुमार साव ने। वह प्रखंड सह अंचल निरीक्षक बनकर अपने माता-पिता, गुरुजन तथा गांव का नाम किया रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग सदर प्रखंड स्थित सखिया गांव रहिवासी सुरेश साव एक मजदूर है और मजदूरी तथा खेती बारी कर अपने पुत्र संजीत कुमार साव को पढ़ाया लिखाया।

संजीत के चाचा अमीन विनोद कुमार साव ने बीते 12 जनवरी को बताया कि संजीत ने कड़ी मेहनत और लगन से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास किया और योग्यता के आधार पर उसे प्रखंड सह अंचल निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना है।सभी ग्रामीण रहिवासी उसके घर जाकर बधाई और आशीर्वाद दे रहे हैं।

संजीत के बड़े चाचा किशोरी साव, मंजले चाचा नारायण साव और संझले चाचा गुरु चरण साव एवं सभी गुप्ता परिवार के साथ साथ समस्त ग्रामीण ने उसे अपना आशीर्वाद दिया है। इस कड़ी मेहनत के पीछे संजीत ने अपने सभी परिवार तथा गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *