Advertisement

भाकपा माले ने शाहपुर बघौनी में चलाया सघन सदस्यता भर्ती अभियान

आवास योजना में अवैध वसूली पर रोक लगे व् शिविर से लाभूकों को राशि मिले-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी में 13 जनवरी को भाकपा माले द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के क्रम में क्षेत्र के 7 युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। इसमें मो. आले, बस्साम तौहीदी, राशिद हुसैन, मो. मोखलिस, शाहबाज तौहीदी, मीनाजुल हक, शाद तौहीदी आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है। कहा कि माले जन समस्या, जन हितैषी का मुद्दा, शोषण, दमन, उत्पीड़न, अत्याचार, लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के माध्यम से न्याय दिलाने को संघर्षरत रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भाकपा माले का प्रखंड एवं जिला सम्मेलन होना है। ऐसी स्थिति में पार्टी और अधिक मजबूती दिलाना एवं बड़ी सदस्यता की पार्टी बनाने के उद्देश्य से आंदोलनरत युवाओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। कहा कि इस अभियान को जनांदोलन में तब्दील करने के लिए एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि आवास योजना में स्थल निरीक्षण, फोटो खींचने, योजना में नाम शामिल कराने को बड़े पैमाने पर ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में घूसखोरी चल रहा है। इसके खिलाफ भाकपा माले आंदोलन करेगी। माले नेता ने थर्ड डिग्री टार्चर पीड़ित मनीष पोद्दार को न्याय दिलाने, घूसखोर ताजपुर अंचल कर्मी राॅबिन ज्योति पर कार्रवाई करने एवं आवास योजनाओं में घूसखोरी रोकने हेतु शिविर लगाकर लाभुकों को आवंटित राशि देने की मांग को लेकर आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर आहूत आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की। मौके पर भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो. एजाज, नौशाद तौहीदी आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *