Advertisement

मुखिया ने कंबल वितरण में मनमानी का लगाए आरोप

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो पूर्वी पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी ने 13 जनवरी को प्रेस वार्ता कर सीसीएल बीएंडके एरिया के सीएसआर पदाधिकारी द्वारा पिछले दिनों प्रदत्त पंचायतों को कंबल वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुखिया दुर्गावती देवी ने कहा कि सीएसआर द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए पंचायतों को कंबल वितरण किया गया है। बावजूद इसके उनके बेरमो पूर्वी पंचायत को एक भी कंबल नहीं दिया गया हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों द्वारा पंचायत के साथ भेदभाव किया गया है। जबकि महाप्रबंधक से मोबाइल पर बात किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसआर पदाधिकारी से संपर्क कर लें। कहा कि सीएसआर पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। इससे यह पता चलता है कि पदाधिकारी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

मुखिया ने कहा कि क्षेत्र में भीषण शीतलहर में जब आज तक उनके पंचायत को कंबल नहीं मिला, तब मजबूरन मुझे अपने क्षेत्र के गरीब असहाय जनों के हित में ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। कहा कि उपरोक्त सारी बातों से सीसीएल मुख्यालय रांची के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं 16वीं गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय को भी पत्र देकर अवगत कराया गया है। प्रेस वार्ता में मुखिया के अलावा वार्ड सदस्य ज्योति कुमारी, सोनू कुमारी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *