पंसस अयुब खान ने दौरा कर ली जानकारी व् उपायुक्त से की सुधार की मांग
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत में इनदिनों जल संकट गहराता जा रहा है। इसे लेकर प्रभावित गांव के रहिवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जल संकट की सूचना पाकर 12 जनवरी को कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने पंचायत के भुसाढ़ गांव का दौरा किया। उन्होंने रहिवासियों से पानी समस्या की जानकारी ली।
इस अवसर पर पंसस खान ने पंचायत में उत्पंन्न पेयजल संकट के बाबत बताया कि कहीं नल – जल खराब है, कहीं पाईप लिकेज है, कहीं घर घर नल है पर पानी आता ही नहीं है। कहा कि कहीं पुराने चापानल में नल-जल योजना फीट कर दिए जाने से योजना बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि लाखों रुपए की लागत से लगे नल – जल योजना से पानी न मिलने से पंचायत के सैंकड़ों किसान परिवार परेशान हैं। पानी के लिए रहिवासियों को गांव में भटकना पड़ रहा है।
अब भी हैंड पंप की निर्भरता खत्म होती नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नल – जल योजना में लगाई गई पाइप लाइन जगह – जगह से फूटी पड़ी है। पानी सड़कों पर बह रहा है। कार्य ठिकेदार के द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम भुसाढ़ में आंगनबाड़ी के समीप दीपक लोहरा के घर के समीप नल-जल योजना एक वर्ष से खराब है। छः माह पुर्व मिस्त्री मोटर खोलकर बनाने के लिए लेकर चला गया, लेकिन अभी तक मोटर नहीं लगा। ठिकेदार नल-जल योजना को पुराने चापानल में फीट कर दिया, इसके कारण चापानल से प्रयाप्त पानी नहीं निकलता है।
पंसस खान ने कहा कि नल-जल चालू नहीं होने से फुलदेव लोहरा, दीपक लोहरा, कंचन लोहरा, कैलास लोहरा, मनफुल लोहरा, सुरेश लोहरा, मंटु तुरी, लुरका तुरी, भटवा लोहरा, नजरु तुरी, लटु तुरी, हरी उरांव, झरी उरांव, गुलू उरांव, मैनवा देवी, भुनु लोहरा, बीरबल लोहरा, रामलखन लोहरा, महावीर लोहरा, दिलमनीयां देवी व अन्य घरों में पानी नहीं आ रही है। पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। कहा कि यहां नया चापानल बोरिंग कर इसमें नल-जल फीट करने के बाद ही नल-जल ठीक हो पाएगा।
बताया कि ग्राम भुसाढ़ में प्रेम उरांव के घर के पास की नल-जल का पाईप छतीग्रस्त रहने के कारण प्रवीन उरांव, मुकेश उरांव, कुलदीप उरांव, बनारसी साव, रमेश जायसवाल, बेंजामिन मिंज, पिंटु उरांव, सुरेंद्र उरांव व अन्य के घरों में लगे नल में पानी नहीं जा रहा है। यहां 500 फीट मोटा पाईप की जरूरत है।
कहा कि भंडारगढ़ा के बांड़ी सीमर टोला में जोगिंदर गंझु के घर के पास एक वर्ष से नल-जल खराब सात आठ घर है, परंतु ठिकेदार ने किसी के घर में नल नहीं लगाया है। भोंदल गंझु के घर के पास नल-जल खराब पड़ा है। लुंम्बा गंझु के घर के पास नल-जल खराब है रंथु गंझु के घर के समीप का नल-जल खराब है।
पंसस खान के अनुसार ग्राम चटुआग के टोला डुमरखाड़ के पाहन टोला में रमेशर गंझु के घर के पास, भेलवाही टोला में लालधारी गंझु के घर के पास, लोथरा बर में रामबृछ गंझु के घर के पास, करमाही टोला में जगेशर गंझु के घर के समीप, नल-जल खराब पड़ा है। कहा कि करमाही टोला में जगमोहन गंझु के घर के पास की नल-जल का पाईप लिकेज है। ठुठाबर टोला में नल-जल खराब है। कहा कि ग्राम कामता के टोल परसाही में मुन्ना गंझु के घर के पास नल-जल खराब है।
परसाही में सुबेदार गंझु के घर के समीप की नल-जल के पाईप लिकेज है। कहा कि पतराटोली देवी मंडप के पास चापानल खराब है। कामता चेकनाका के पास गुदून केसरी के नल जल से दर्जनों घरों यथा ज्योति सिन्हा, उमाशंकर चैतन्य, लाल रघु लाल नाथ शाहदेव, लाल विक्रम लाल नाथ शाहदेव, आलोक सिन्हा, अनिल कुमार, प्रमोद जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, आलोक प्यारी व अन्य के घरों में पानी नहीं जा रहा है।
कहा गया कि ग्राम हिसरी में समीर उरांव के घर के पास, जोखन उरांव के घर के पास नल-जल खराब है। कहा कि ग्राम अंम्बादोहर में संजय उरांव के घर के पास, प्रकाश उरांव के घर के पास, अखरा के पास लगे नल-जल योजना में पाईप लिकेज है। अयुब खान ने बताया कि पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक में लिखित सूची सौंपकर बीडीओ से पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई है, उन्होंने पानी समस्या खत्म करने का आग्रह जिला उपायुक्त लातेहार से की है। दौरे के मौके पर नजरु तुरी, द्वारीका ठाकुर, महेश उरांव, बंधवा देवी, फुलदेव लोहरा, नमीया देवी, दीपक लोहरा व अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply