प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित विनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड में 11 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी, पुर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गयी।
जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति द्वारा नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो के नेतृत्व में झारखंड के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो स्वर्गीय शिबू सोरेन का 82वां जयंती दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य से उपस्थित बोकारो महानगर सचिव मदन महतो, महानगर उपाध्यक्ष भोलू खान, फुसरो नगर सचिव महताब खान, नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार रजवार, टेकनरायण महतो, सह सचिव राजेश राम, सुपन संगठन सचिव जितेंद्र कुमार नायक, गोविन्द रजक, हरिनारायण सिंह, रविन्द्र राम, हर्ष कुमार, सोनु खान, आनंद सोनी, छोटु राम, जमिल अंसारी, मुन्ना उरांव आदि उपस्थित थे।
दिशोम गुरु के जयंती दिवस के उपलक्ष में महताब 11 एवं सुफियान 11 के साथ एक मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। जिसमें महताब 11 टीम द्वारा 16 ओभर में 122 रन की पारी खेली गई और दूसरे टीम सुफियान 11 ने 10 ओभर में 73 रन बनाकर टीम सिमट गई। इस रोमांचक मैच में महताब 11 टीम ने शानदार जीत हासिल किया।
![]()













Leave a Reply