एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित दामोदर नदी तट हथिया पत्थर धाम में 11 जनवरी को भाजपा नेता अभय विश्वकर्मा द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया।
मिलन समारोह सह वनभोज में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल शितारमण के ओएसडी रहे विवेक सिंह सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इस दौरान झारखंड के पहले मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया।
आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य जनों ने भाग लिया और समाज में आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की। मौके पर डीएसपी सह अंचल पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह सहित प्रेम सिंह, दीपू मोदी, अजीत कुमार, संजीत सिंह, लाल बाबू सिंह, वैभव चौरसिया, रमेश स्वर्णकार, दिनेश यादव, अनुप साव, नवीन पांडेय, पंकज केशरी, गोपी डे, जमील अंसारी, हासीम अंसारी, रियाज अहमद, अफसर हुसैन, सूरज विश्वकर्मा, प्रमेश्वर ठाकुर, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply