Advertisement

निकाय चुनाव को ले बोकारो के मकोली में असहाय जन संघर्ष समिति की बैठक

फुसरो नप के अध्यक्ष पद से फुलेश्वरी देवी लड़ेंगी चुनाव-साधु बाउरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में होनेवाले निकाय चुनाव को लेकर 11 जनवरी को असहाय जन संघर्ष समिति की बैठक बोकारो जिला के हद में मकोली नीचे घौड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता अख्तरी खातून तथा संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बैठक में शामिल वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मख्य उद्देश्य स्वरोजगार का अवसर लाने के साथ ही शिक्षा से वंचित युवाओं में शिक्षा का संदेश पहुंचाने तथा स्वास्थ क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की गई। साथ ही साथ फुसरो नगर परिषद चुनाव मे अध्यक्ष और सभी वार्ड से चुनाव लडने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कहा गया कि फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष की सीट पहली बार अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित की गयी है। मौके पर मजदूर नेता साधु बाउरी ने कहा कि बैठक मे सर्वसम्मति से अघ्यक्ष पद से फुलेश्वरी देवी को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर संतोष चन्द्रवंशी, लखन कपरदार, आनन्द रजवार, पिंकी देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, रूकमनी देवी, मधु देवी, गुड़िया देवी, मनोरमा देवी, अनिता देवी, सुनीता सिंह, गीता देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, करणी देवी, बेबी देवी, हेला देवी, शालू देवी, सुनीता देवी आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *