Advertisement

श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के प्रतीक शनिदेव महाराज की पूजा व् महाप्रसाद का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में स्थित शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में बीते 10 जनवरी को श्रद्धापूर्वक शनिदेव की पूजा व् महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार श्रीगणेशा पूजा समिति सेक्टर बारह द्वारा संध्या बेला में शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति भक्तिभाव से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालूजन यहां स्थापित आस्था के प्रतीक शनिदेव महाराज, श्रीगणेश भगवान, श्रीबजरंग बली, भोले बाबा तथा पीपल देव का पूजा अर्चना के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीगणेशा पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शरीक होते है। पूजा व् प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज का अहम भूमिका है। उनके सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर श्रीगणेशा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *