एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में 11 जनवरी को नेताजी सभाष चंद्र बोस की जयंती एवं संघ का 16वां स्थापना दिवस हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गयी। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी को संस्था का स्थापना दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह, संरक्षक कुमार बलराम सिंह, सचिव लखन हांसदा, सह सचिव आनन्द सोरेन, कोषाध्यक्ष महेश कानाबार, उप कोषाध्यक्ष सनील शर्मा सहित विनोद रवानी, मनोज कुमार महतो, नंदा सिंह, सिल्टू बनर्जी, लाल्टू बनर्जी, जितेंद्र टुडु, अशोक कुमार पांडेय, नवनीत प्रभात, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे दर्जनो कार्यकारिणी सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply