Advertisement

मनाई गई झामुमो नेता खगपत महतो की 8वीं पुण्यतिथि

खगपत महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई-आर उनेश

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा सह दिवंगत मजदूर नेता स्व. खगपत महतो की 8वीं पुण्यतिथि 14 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में राम रतन हाई स्कूल फुसरो के समीप झाकोकायू कार्यालय में मनाई गई।

इस अवसर पर स्व. खगपत महतो के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर श्राद्धजली दी गई। बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, मजदूर नेता जवाहरलाल यादव, अविनाश सिंह, गोवर्धन रविदास, कैलाश ठाकुर और महेंद्र चौघरी ने कहा कि खगपत महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत ने झामुमो और यूनियन में रहकर मजदूर और किसान हित में कार्य करते रहे है। कहा कि इन्हीं सब नेताओं के आन्दोलन के बदौलत झारखंड अलग राज्य बना है। राज्य सरकार को उन्हे सम्मान देना चाहिए।

खगपत महतो के पुत्र सह झकोकायू ज़ोनल अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने कहा कि उनके पिता अलग झारखंड राज्य निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये थे। वे झारखंड के जन्मदाता स्व. विनोद बिहारी महतो व डुमरी के पूर्व विधायक शेरे शिवा महतो के साथ मिलकर अलग झारखंड राज्य आंदोलन में भाग लिए थे। वे बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय रहकर आंदोलन को ऊँचाई तक पहुँचाया। वे हमेशा अपने पास फरसा रखा करते थे।

मौके पर उपरोक्त के अलावा उस्मान गणी अंसारी, जितेंद्र सिंहा, हरिनारायण सिंह, गोविंद रजक, बिरन लोहार, शंकर राम, आकाश कुमार, शशि रंजन सिंह, दीपक महतो, परशुराम महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *