Advertisement

बड़ाजामदा से 73 वर्षीया महिला लापता, परिजन परेशान

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के रहने वाले स्वर्गीय सूरज नाथ यादव की पत्नी आशा देवी बड़ाजामदा से लापता हो गई है। वे 73 वर्ष की थी।

बताया जाता है कि लापता वृद्ध आशा देवी अपने दो बेटे रविंदर यादव उर्फ चौथू एवं वीरेंद्र यादव के साथ रह रही थी। इस संबंध में 25 दिसंबर को रविंदर यादव ने बताया कि उसकी माता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बीते 24 दिसंबर की शाम को वह अपने घर से बड़ाजामदा बाजार गई थी।

उसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटी है। उसने बताया कि काफी रात हो जाने के बाद भी जब उसकी मां घर नहीं लौटी तो दोनों भाइयों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसकी मां का कहीं पता नहीं चल पाया है।

बताया कि अपने रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया। अंत में थक हार कर घर लौट आया। यादव ने 26 दिसंबर को अपनी माता की गुमशुदगी का शिकायत बड़ाजामदा थाने में करने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *