Advertisement

VSH के 52वीं विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे 700 बाल वैज्ञानिक

मुश्ताक खान/मुंबई। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के 52वीं वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन चेंबूर के लोकप्रिय विनोद शुक्ला जूनियर हाई स्कूल एवम कॉलेज में होने जा रहा है। तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी 16 से 18 दिसंबर तक चलेगा। नॉर्थ डिवीजन एम वेस्ट द्वारा आयोजित वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घघाटन बीएआरसी के वैज्ञानिक विकास दीवान द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर मुंबई विभाग के शिक्षा उपनिदेशक संदीप सांगवे, शिक्षाविद अवध नारायण शुक्ला, सचिव सती अनुसुइया, प्रिंसिपल अलका शुक्ला और शिक्षा निरीक्षक उत्तरी विभाग के डॉ. मुश्ताक शेख बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर 70 स्कूलों के लगभग 700 बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश जीवन शैली को बेहतर कैसे बनाएं। यह जानकारी डॉ. राजन महाडेश्वर ने दिया है।

गौरतलब है कि शिक्षा निरीक्षक उत्तरी विभाग के डॉ. मुश्ताक शेख की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एम वेस्ट वार्ड के कुल 70 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक बालवैज्ञानिकों के आने की संभावना है। इस अवसर पर भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुख्य विषय और परियोजनाओं की प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम के सहायक अधिकारी दिपक दिनकर और श्रीमती रेशमा जाधव ने प्रदर्शनी में विज्ञान प्रेमी छात्रों के अभिभावक एवम शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

मुंबई जिले में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सभी स्कूलों को आमंत्रित किया गया है। ताकि वर्तमान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस दौर में यहां के बाल वैज्ञानिक पीछे न रह जाएं। समय की मांगों को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रस्तुत की जाने वाली है। यहां प्रिंसिपल एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजन महाडेश्वर ने बाल वैज्ञानिकों के भविष्य को विकसित करने के लिए विज्ञान में रुचि पैदा करके के लिय शिक्षकों से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Tegs: #700-child-scientists-will-participate-in-vshs-52nd-science-exhibition

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *