Advertisement

सीसीएल के स्वास्थ्य जांच शिविर में 60 जरूरतमंदो ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कोलफीड्स लिमिटेड ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा सीएसआर कोष के माध्यम से 14 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया।

आयोजित शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी सह सीएसआर इंचार्ज डॉ अनिरुद्ध डॉन ने गांव एवं समीपस्थ टोलों से आए जरूरतमंद 60 महिला, पुरुषों के विभिन्न रोगों का ईलाज किया। इस अवसर पर वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने आया रीता देवी व चालक गोरेलाल के सहयोग से रोगियों के बीच दवाइयां वितरित किए।

संयोग ऐसा था कि यहां आज पंचायत की एक बैठक भी आयोजित किया गया था, जिसमें पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित सभी वार्ड सदस्यों ने भी अपना चिकित्सा जांच कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *