Advertisement

उन्नत कृषि को लेकर 60 किसानों को रांची एक्सपोजर विजिट कराया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन, नोवामुंडी के द्वारा एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण किसानों में इसके महत्व को देखते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से फसलों की खेती (उन्नत कृषि) को लेकर क्षेत्र के पेटेता, सियालजोड़ा, बेतेरकिया, दुधबिला, कोलाईसाई, भनगांव, जुगीनन्दा एवं खामनियाँ आदि विभिन्न गांवों से 60 किसानों के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों पर प्रदर्शन हेतु रांची एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है।

बताया जाता है कि यह तीन दिवसीय दौरा है। जिसमें एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से किसान दादा एवं दीदियां उन्नत कृषि एवं पशुपालन पर प्रशिक्षण करेंगे। साथ हीं उन स्थानों का दौरा भी करेंगे, जिनका उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसके साथ ही विशेषज्ञों से उन्नत कृषि को वैज्ञानिक तरीकों से जोड़ने के प्रश्नों पर समझ भी बनाएंगे, ताकि सबसे पहले स्वयं उनका खेती करने के तरीके में बदलाव हो और वे दूसरों को भी उन्नत कृषि से होने वाले लाभ पर समझ बना पाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *