बगोदर हाईस्कूल में मजदूरों की हुई कोरोना जांच अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दुसरे फेज में प्रवासी मजदूरों का घरों को लौटने का सिलसिला जारी है। जिसमें गुजरात (Gujarat) के सूरत से बीते 14 मई की देर रात को बगोदर प्रखंड (Bagodar block) समेत गिरिडीह जिले के करीब 528 मजदुर लौटे हैं।
जानकारी के अनुसार लौटे सभी प्रवासी मजदूरों का बगोदर के प्लस टु हाई स्कूल में कोविड-19 का जांच किया गया। जहां सभी मजदूरों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। प्रवासी मजदूरों में गिरिडीह जिले से बगोदर के 3, सरिया के 2, बिरनी के 43, बेंगाबाद के 79, गाण्डेय के 5, तिसरी के 10, राजधनवार के 49, देवरी के 87, जमुआ से 196, गिरिडीह के 40, गांवा के 9 मजदूर शामिल हैं। वही लौटे मजदूरों में बिहार के 11 मजदूर भी है। जिन्हें जांच कर 15 मई को उन्हें अपने घर भेज दिया गया। इधर लौटे मजदूरों को अपने-अपने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के क्वारंटाइन सेन्टर में सात दिनों तक रहना है। लौटे मजदूरों का देख रेख हेतू बगोदर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सीएचसी बगोदर के चिकित्सक डॉ रामापति स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
![]()












Leave a Reply