Advertisement

खनन विभाग की छापेमारी में 4 ट्रैक्टर जप्त, एक गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर 19 अक्टूबर को खनन विभाग द्वारा दामोदर नदी घाट पर छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध बालू लदा चार ट्रेक्टर जब्त किया गया। साथ ही धंधे में लिप्त एक ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के मार्ग दर्शन एवं खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में 19 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजूलिया ग्राम दामोदर नदी घाट पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया एवं एक अवैधकर्ता को उक्त स्थल से गिरफ्तार किया गया।

जिसे चास मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज की गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *