Advertisement

380 लोगों को लगा वैक्सीन, अंगवाली उत्तरी फिर रहा अव्वल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy commissioner Rajesh Singh) के निर्देश पर पेटरवार सीएचसी द्वारा साप्ताहिक कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत 19 जून को आयोजित शिविर में 380 लोगों का टीकाकरण किया गया। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत आठ पंचायतों के पीडीएस दुकान परिसर में आयोजित शिविरों में 45+ उम्र के कुल 380 लोगों ने लगाया वैक्सीन। इसमें प्रायः हरेक शिविरों में कुछ लोगों को दूसरा डोज भी लगाए गये।

बताया जाता है कि आयोजित आठ शिविरों में अंगवाली उत्तरी पंचायत इस बार भी वैक्सीनेशन की संख्या में अब्बल रहा है। अंगवाली के पीडीएस डीलर कर्मदेव राम के यहां 100 लोगों ने वेक्सिन लगाया है, जबकि चांदो में 70, अंगवाली दक्षिणी में 60, चलकरी दक्षिणी में 50, पिछरी उत्तरी एवं चलकरी उत्तरी में 30, 30, खेतको व पिछरी दक्षिणी में 20, 20 लोग यानि कुल 380 लोग अति उत्साह के साथ वैक्सीनेशन में शामिल हुए।

टीकाकरण में एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी मुक्ता, पूनम कुमारी, संजीता कुमारी, माधुरी कुमारी, सिटीमुनि, सुमन कुमारी, धान लूसी, सीएचओ शीला कुमारी, नीलम कुजूर, मुनेश दुबे, इंदु कुमारी, गणेश कुमार, राजकुमार, पीडीएस दुकानदार कर्मदेव राम, अख्तर अंसारी, सुरेश रविदास, पंचायत समिति सदस्य अवनि दास, दामोदर स्वरूप, निशांत अम्बष्ठ, सहिया किरण देवी, उषा देवी, नेहा, उर्मिला देवी, अशोक प्रगनैत, जीतलाल सोरेन, मानिक मंडल, स्थानीय मुखिया व सेविकाएं अपने क्षेत्रों में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *