Advertisement

अर्ध रात्रि में की गयी छापामारी में 3.5 टन अवैध कोयला बरामद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोलियरी में 15-16 अक्टूबर की मध्य रात्रि छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में लगभग 3.5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। छापामारो अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी कर रहे थे, जबकि छापामारी में बोकारो थर्मल पुलिस सहित सीसीएल का गस्ती दल तथा जवान शामिल थे।

जानकारी के अनुसार बीते 15-16 अक्टूबर की रात्री लगभग 1:30 बजे कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बोकारो थर्मल थाना के सहयोग से क्षेत्रीय गस्ती दल एवं स्वांग कोलियरी गस्ती दल द्वारा संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापा में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए।

इसके उपरांत कोयला लदा 4 मोटरसाइकिल तथा 16 साइकिल को जप्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बरामद कोयला को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया, जिसका वजन लगभग 3.5 टन होगा।

छापेमारी में बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भगीरथ महतो, पुअनि दीपक पासवान, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार मेहता, महाप्रबंधक कार्यालय के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, मुख्य सुरक्षा गार्ड राम नाथ राय, मंटू सिंह, जमुना नोनिया, वरीय सुरक्षा गार्ड भुनेश्वर, स्वांग कोलियरी के मुख्य सुरक्षा गार्ड प्रदीप महतो सहित जिला पुलिस बल, स्वांग कोलियरी तथा झारखंड होम गार्ड के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *