Advertisement

अंगवाली मवि के 283 बच्चों को मिला बैग व अभ्यास पुस्तिका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 22 सितंबर को स्कूल बैग एवं अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 283 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग एवं अभ्यास-पुस्तिका का वितरण मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के हाथों किया गया।

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने बताया कि यह वितरण वर्ग एक से वर्ग आठ तक के विद्यार्थियों के बीच किया गया। वितरण व्यवस्था की कमान सहायक शिक्षकों में शैलेश कुमार खन्ना, एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन ने संभाला। बैग व अभ्यास-पुस्तिका पाकर बच्चों में हर्ष देखा गया।

इस अवसर पर मुखिया कपरदार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्कूल ड्रेस को पहनकर नियमित रूप से स्कूल आएं। मौके पर कंप्यूटर प्रशिक्षक गोपाल पाल, प्रशिक्षु शिक्षिका सुप्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *