प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में मायापुर पंचायत में 11 दिसंबर को राज्य सरकार द्वारा दरबार लगाई गई।
पेटरवार के अंचलाधिकारी (सीओ) अशोक कुमार राम तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में लगे विभिन्न योजनाओं की स्टॉल में लाभुकों द्वारा कुल 1705 आवेदन जमा किए गये।
जानकारी के अनुसार इन आवेदनों में 706 आवेदन अबूआ आवास का था। पेंशन के लिए 54, नए तौर पर निर्माण के लिए बिरसा कूप के लिए 15 आवेदन जमा किए गये। मौके पर कई परिसंपत्तियां भी बांटी गई, जिसमे वृद्धों के बीच कंबल बांटे गये।

इस अवसर पर किशोर, किशोरियों के बीच सामग्री, महिला समूह के 751 सदस्यों के बीच आईडी कार्ड वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ, सीओ के अलावे विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, पंचायत सचिव अवनी दास, रोजगार सेवक अशोक रजवार, आदि।
बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सोनी गुप्ता, पशु चिकित्सक डॉ अनंत सागर, रिपोर्ट कलेक्टर जेई लखींद्र महतो, मुखिया नामकिशोर मांझी, पंसस अंजली देवी, सभी वार्ड सदस्य, सेविका, सहायिका, सहिया आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply