Advertisement

बड़ाजामदा में 151 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

संपूर्ण संसार का संचालन दिव्य शक्ति माँ दुर्गा कर रही है-संजय कुमार सारदा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी के संरक्षक युवा उद्योगपति सह प्रसिद्ध समाजसेवी संजय कुमार सारदा की अध्यक्षता मे 21 अक्टूबर को 151 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर कलश यात्रा में शामिल सभी कन्याओं ने पंडित के मंत्रोचारण के बाद बोकना पंचमुखी मंदिर के समीप कारो नदी से जल उठाकर गाजे-बाजे के साथ कतारबद्ध होकर पूजा पंडाल पैदल गयी। इस दौरान बाहर से आये कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर झांकी के रूप में नृत्य किया।

बताया जाता है कि दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचने के बाद सारे कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की जयकार से पूरा शहर गूंजयमान हो गया।

मौके पर शोभा यात्रा कमेटी के संरक्षक युवा उद्योगपति सह प्रसिद्ध समाजसेवी संजय कुमार सारदा ने कहा कि शरीर बल, विद्या बल, चातुर्य बल, धन बल, शस्त्र बल, शौर्य बल, मनोबल और धर्म बल इन आठ प्रकार की शक्तियों का सामूहिक नाम ही दुर्गा है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण संसार का संचालन यही दिव्य शक्ति कर रही है। कहा कि भागवत पुराण में देवी दुर्गा को ब्रह्मांड की सर्वोच्च एवं परमशक्ति कहा गया है।

मौके पर पूजा कमेटी अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ लंचा भाई, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, कोषाध्यक्ष आनंद बिहारी पाठक, सह कोषाध्यक्ष सौरभ बोस, सलाहकार आलोक दत्ता, बजरंग सारडा, दीपक सिन्हा, आयोजन कमिटी सदस्य रमेश पांडेया, अशोक सिन्हा, विक्की पाहुजा, रौनी दत्ता, कौशल सिन्हा, अभिनव सिंह, पुल्लक भट्टाचार्या, प्रेम यादव, राज गुप्ता, बैम्बी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कन्याएं शामिल थे।

दूसरी ओर राम मंदिर गुवा कमेटी के सदस्य द्वारा गुवा बाजार से कारो नदी तक कलश यात्रा निकाल कर राम मंदिर बाजार के पूजा पंडाल में स्थापित की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *