गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से सटे दिग्घी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) की 136वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम कांग्रेसी नेताओ, कार्यकर्तागण एवं आमजन द्वारा श्रीबाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओ ने डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी, उनके विचारों और आधुनिक बिहार के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वैशाली जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राज किशोर चौधरी ने किया।

इस अवसर पर संतोष कुमार मिश्र, कुमार गौतम, पारसनाथ चौधरी, विनोद सिंह, परमेन्दर सिंह, अधिवक्ता मुकुल कुमार राजू, पृथवीनाथ झा, गौतम कुमार, शकील हयात खान, पवन झा, राजकपूर साह, बिपिन कुमार सिंह, अशोक जयसवाल, मनोज तिवारी, मो. सद्दाम हुसैन, मो. निजामुद्दीन, पवन कुमार, पवन कुमार महतो, संजय कुमार शर्मा, नितेश कुमार, वरूण कुमार, प्रभात कुमार पासवान, सुबोध प्रसाद सिंह, राहुल कुमार इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply