Advertisement

1200 झारखंडी सीएम शिंदे की टीम में हुए शामिल

चुनाव से पूर्व उत्तर भारत पर एकनाथ शिंदे की नजर

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई में खेला हो गया! भारतीय जनता पार्टी के करीबी रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच भी है।

इस मंच के युवा अध्यक्ष गणेश कृष्णा गुप्ता, बृजेश तिवारी और डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में करीब 1200 लोगों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के (शिवसेना) में शामिल हो गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 700 से 800 थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एंबुलेंस के साथ-साथ झारखंड की आम जनता के लिए पब्लिक झारखंड भवन के लिए सहमति भी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के मालाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास वर्षा भवन, पर विशेष कार्यक्रम के दौरान झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के सभी सदस्यों सहित राज्य के विभिन्न शहरों व कस्बों से आई महिलाएं भी शामिल हुई।

इस अवसर पर सीएम शिंदे ने शिवबंधन के तौर पर पार्टी का स्काफ बांध कर स्वागत किया। वहीं बड़ी संख्या में आये लोगों का सम्मान वर्षा के नंदन भवन के लॉन में पार्टी के लिए समर्पित सचिव संजय मसिलकर ने स्काफ बांध कर किया।

गौरतलब है कि सीएम शिंदे अपनी शिवसेना का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहें हैं। इस कड़ी में उन्होंने उत्तर भारत से श्री गणेश किया है। इसके लिया सीएम ने पार्टी के लिए समर्पित पार्टी के सचिव संजय मसिलकर को उत्तर भारत का प्रभारी बनाया गया है।

चूंकि मसिलकर को हिंदी पर अच्छी पकड़ है। इसके अलावा उत्तर भारत का संपर्क प्रमुख बृजेश तिवारी, सहसंपर्क प्रमुख डॉ. रमेश गुप्ता को चुना गया। वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना झारखण्ड सेल की स्थापना की गई। इस सेल के राज्य के अध्यक्ष गणेश गुप्ता की नियुक्ति हुई है।

Tegs: #1200-jharkhandis-join-cm-shindes-team

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *