Advertisement

चित्रगुप्त पूजा को लेकर तेनुघाट एफ-टाइप में बैठक, कमेटी गठित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ-टाइप चित्रगुप्त मंडप में 31 अक्टूबर को आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार अम्बष्ठ ने की।

बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गयी। इसके बेहतर संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का अध्यक्ष अजीत कुमार लाल, सचिव संजय कुमार अम्बष्ठ और कोषाध्यक्ष विजय कुमार अम्बष्ठ को बनाया गया। साथ ही उपस्थित गणमान्य को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

इस अवसर पर कमेटी गठन के बाद पूजा को सफल बनाने और रात्रि भोज को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ पूजा मनाई जाएगी। बैठक में शैलेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार अम्बष्ठ, नितिन कुमार सिन्हा, नीलेश कुमार, प्रत्यूष आनंद, सुभाष कटरियार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *