Advertisement

जेटेट के सफल आयोजन पर डीसी ने जिला प्रशासन व् पुलिस की पूरी टीम को दी बधाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के बाद एक नवंबर की संध्या बोकारो के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को साधुवाद दी है।

डीसी झा ने इस अवसर पर कहा कि सुबह 3 बजे से ही जिला एवं प्रखंड प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण एवं सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। परीक्षा के दौरान तमाम चुनौतियों के बावजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की असली ताकत उसकी टीम के कर्मठ कर्मी होते हैं। जेटेट के आयोजन में बोकारो की पूरी टीम ने अपने अथक परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से इस बात को एक बार फिर साबित किया है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं परीक्षा व्यवस्था में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। डीसी झा ने कहा कि पूरी टीम पर उन्हें गर्व है और सभी के समर्पण एवं मेहनत के लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *