Advertisement

धनबाद के तेलमच्चो से इनोवा वाहन से ₹71 लाख 97 हजार बरामद

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग सख्ती बरत रही है। इस उद्देश्य को लेकर धनबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। साथ ही नगदी, शराब सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए जिले के 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां लगातार आने जाने वाले हर छोटे बड़े वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

इसी कड़ी में तेलमच्चो स्थित धनबाद – बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर 22 अक्टूबर की अहले सुबह लगभग 3 बजे एक टोयोटा इनोवा कार क्रमांक-JH10BY/9655 की जांच की गई। जांच के क्रम में कार से ₹71 लाख 97 हजार बरामद किया गया। उक्त वाहन बोकारो से धनबाद जिला में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मिश्रा ने बताया कि तेलमच्चो से बरामद राशि को लेकर अब तक जिला प्रशासन ने कुल ₹1 करोड़ 25 लाख से अधिक की नगद राशि बरामद की है। उन्होंने कहा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसके लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 वीडिओ सर्विलांस टीम, 12 वीडिओ व्यूइंग टीम, 63 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, 22 अकाउंटिंग टीम तथा 12 असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर तैनात हैं। कहा कि टीम द्वारा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *