प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बिगत कई दशकों से बोकारो के सेक्टर 12 डी स्थित रॉक्सी क्लब छठ महापर्व धूमधाम से मनाते आ रहा है। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सेक्टर 12 स्थित गरगा नदी में कच्चे पुल का निर्माण कर छठ व्रतियों का सेवा करता रहा है।सभी सदस्यों के अथक मेहनत से यह पूजा सम्पन्न करवाया जाता है।
जानकारी के अनुसार छठ पूजा प्रारंभ होने से पहले रॉक्सी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा छठ घाट की पूरी साफ सफाई सहित नदी में पुल का निर्माण किया जाता है। जगमगाती रोशनी से पूरा छठ घाट जगमगा उठता है। रंग बिरंगी रोशनी से पूरा घाट में चार चांद लग जाता है। क्लब द्वारा छठ व्रतियों के लिए विशेष शिविर भी लगाया जाता है, जिसमें फल, दूध, चाय आदि का वितरण किया जाता है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की जाती है।
इस अवसर पर छठ घाट पर खोया पाया का भी समय समय पर माइक से सूचना दिया जाता है। क्षेत्र के बुजुर्ग महिला, पुरुष व् बच्चों का भी क्लब द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है। क्लब द्वारा छठ व्रतियों के लिए हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाया जाता है। नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी शिविर लगाया जाता है। पूजा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए गाड़ी पार्किंग का भी विशेष व्यवस्था किया जाता है। छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने, आवागमन करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जगह जगह सहयोग करने हेतु क्लब के सदस्य मौजूद रहते है।
क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार का कहना है कि पूजा को सफल बनाने में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इनके अथक मेहनत से ही पूजा सपन्न करवाया जाता है। जिसमें महासचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष रूपेश करमाली, संगठन कार्य मंत्री विकाश कुमार, राहुल कुमार जेर्रि, निक्का कुमार, सबलु सिंह, सुभाष सिंह, नन्हे कुमार, अभिषेक कुमार, रितेश कुमार, रंजन कुमार, मनोज कुमार, अतुल कुमार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहता है।
![]()













Leave a Reply