प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए जिला के हद में तेनुघाट गेस्ट हाउस परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आदिवासी महासभा बोकारो जिलाध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा के स्मारक पर माल्यार्पण से की गयी। सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि वे सारे काम अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं, जिनके लिए झारखंड राज्य के गठन हेतु आंदोलन किया गया था। महमूद ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि 26 साल में राज्य में पेयजल की समस्या का भी निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने पैसा बांटने के बजाय रहिवासियों को रोजगार देने पर जोर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि और हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि अलग राज्य के लिए मूल रूप से किसानों ने ही शुरू से अंत तक आंदोलन किया है। मेहता ने अब झारखंड के विकास के लिए धारदार आंदोलन करने का किसानों से आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहता ने 175 झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में पंचानन महतो, महेंद्र मुंडा, चुंबन महतो, महेश रजवार, महेश महतो, बढ़न राम महतो, आनंद कुमार सिन्हा, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, समीर कुमार हलदार, सोमर मांझी, मो. शाहजहां, मो. असगर, मौजीलाल महतो, गुरुचरण महतो, दसई रविदास, मुकुंद साव, बीराम हांसदा, डेगलाल महतो, उमाचरण रजवार, नागेश्वर महतो (पत्रकार), अर्जुन राम, जीतू सिंह, बेनी लाल महतो, समीम राय, दशमी देवी, शशिबाला देवी, बासो देवी मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply