रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर झामुमो नेताओं ने बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने धरती आबा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। वहीं महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झारखंड राज्य वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। उनके सपनों का समृद्ध, शिक्षित और विकसित झारखंड बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड की एकता, सांस्कृतिक विरासत और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply