Advertisement

वन सुरक्षा समिति को सक्रिय कर अवैध उत्पादन पर लगेगी रोक

बैठक में समिति के पुनर्गठन पर चर्चा; वन संरक्षण को ले एकजुट ग्रामीण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार में 15 सितंबर को आडा साड़म वन सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक धीरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आडा साड़म वन सुरक्षा समिति को सक्रिय करने, वन क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्पादन को रोकने तथा समिति के पुनर्गठन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वन संपदा की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और समिति को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। इस दौरान समिति के पुनर्गठन तथा वन सुरक्षा से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनकी रक्षा करना समाज के प्रत्येक आम व् खास की जिम्मेदारी है। उन्होंने वन सुरक्षा समिति को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कहा कि वन संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। वन सुरक्षा समिति को सक्रिय बनाकर वन संपदा की रक्षा और अवैध उत्पादन पर रोक लगाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। ग्रामीणों की सहभागिता से इस अभियान को और मजबूत बनाया जा सकता है। केंद्रीय उपाध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि वन सुरक्षा समिति को नियमित रूप से सक्रिय रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। कहा कि वन की सुरक्षा केवल समिति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से वन संरक्षण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। समिति को सक्रिय कर अवैध उत्पादन पर रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद महतो ने समिति के पुनर्गठन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत और व्यवस्थित बनाने से वन सुरक्षा के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि समिति का पुनर्गठन समय की आवश्यकता है। सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वन संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बैठक में उपरोक्त के अलावा सदस्य सुनील महतो, राजेश्वर महतो, आडा साड़म समिति के अध्यक्ष मदन कुमार, डॉ धीरेंद्र महतो, मांगू मांझी, धनु महतो, ठाकुरदास महतो, पंचानन महतो, राम लखन हेमराम, धर्म महतो, महेश कुमार महतो, अखिलेश्वर मुंडा, नीतीश करमाली, मणिलाल मुंडा, बीरबल मांझी, माधव बेसरा, महेश्वर सिंह, शनिचरा महतो, गिरीश घटक, कमतो सिंह, रामचरण बेसरा, चतुर मांझी, गुरु चरण मरांडी, जगदीश महतो, सोमारी देवी, शकुंतला देवी, नूनीवाला देवी, बुधनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में वन सुरक्षा समिति को सक्रिय एवं सशक्त बनाने, वन संपदा की रक्षा करने तथा अवैध उत्पादन पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *