Advertisement

तंबाकू के उपयोग से प्रजनन क्षमता में भी कमी आती है-जिला परामर्शी

तंबाकू उत्पाद में 4000 से अधिक जहरीले तत्व होते हैं-मो. असलम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में 15 सितंबर को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरहाबेड़ा कंडेर एवं चंदनकियारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संथाल लाघला में तंबाकू के दुष्परिणाम विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्राचार्य ने की।

इस अवसर पर जिला परामर्शी मो. असलम ने विद्यार्थियों को बताया कि तंबाकू उत्पाद में 4000 से अधिक जहरीले तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, अस्थमा एवं टीबी सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कहा कि तंबाकू छोड़ने के लिए सदर अस्पताल स्थित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

सीएचओ सोशन केरकेट्टा एवं नितीश कुमार ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 13 लाख से अधिक रहिवासियों की मृत्यु तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण होती है। उन्होंने बच्चों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा अपने आसपास के रहिवासियों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जिला परामर्शी, सीएचओ सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *