रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में शहरी क्षेत्र चास के जोधाडीह मोड़ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर 15 सितंबर को बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला से सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की पहचान विभा मालाकार के रूप में हुई है, जो कैलाश विहार में भाड़े रहती हैं।जिसका चैन छिनतई मार्केट से सब्जी लाने के क्रम में हुई।
जानकारी के अनुसार, विभा मालाकार 15 सितंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे घर से सब्जी खरीदने निकली थीं। सब्जी लेकर लौटने के दौरान जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचीं, वहां पहले से बाइक लेकर दो युवक खड़े थे। महिला के गली में प्रवेश करते ही युवकों ने बाइक को उनकी ओर इस तरह मोड़ा कि वह दीवार के किनारे से टकराते-टकराते बचीं। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले पर झपट्टा मारकर लगभग 12 ग्राम की सोने की चेन और उसमें लगा पेंडेंट जिसका कीमत अनुमानतः एक लाख 50 हजार की है छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक सहित वहां से रफ्फु चक्कर हो गए।
इधर घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने चास थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के रहिवासियों से भी पूछताछ की है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply