Advertisement

मॉडर्न तालाब छठ घाट पर डीसी-एसपी ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर 16 नवंबर की सुबह बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा अपनी धर्मपत्नी डॉ प्रतिमा झा तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा अपनी धर्मपत्नी सुलेखा के साथ सेक्टर-1सी स्थित मॉडर्न तालाब छठ घाट पहुंचे।

बताया जाता है कि इस अवसर पर यहां सभी ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान अधिकारियों ने छठी मइया से बोकारो जिले सहित संपूर्ण झारखंड की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की प्रार्थना की। छठ महापर्व के अवसर पर डीसी और एसपी ने लोक आस्था की इस महान परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व स्वच्छता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *