Advertisement

मात्र 12 साल की उम्र में विराट-विराज ने बनाए 36-36 विश्व रिकॉर्ड, लिम्का बुक में दर्ज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गणित और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले जुड़वां भाई विराट माकेन एवं विराज माकेन ने 16 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने अपनी उपलब्धियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की जानकारी साझा की।

बताया गया कि महज 12 वर्ष की उम्र में दोनों भाइयों ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका नाम प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2024 में दर्ज है। गणित एवं सामान्य ज्ञान की श्रेणी में दोनों के नाम 36-36 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।

हाल हीं में एनसीईआरटी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री ई-विद्या चैनल ने उन्हें मैथमेटिक्स जीनियस ऑफ इंडिया की उपाधि से सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि 11 अगस्त 2022 को कक्षा तीन में पढ़ाई के दौरान दोनों प्रधानमंत्री ई-विद्या चैनल के कार्यक्रम में लाइव शामिल हुए थे। दोनों भाई एक से 1000 तक पहाड़े सुनाने, संख्याओं के वर्ग-घन निकालने और बड़ी संख्याओं का त्वरित गुणा करने में माहिर हैं। साथ हीं आईएसआई कोलकाता में 600 से अधिक विद्यार्थियों को संबोधित कर चुके हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *